Breaking News

डीडीएस ने हैदरगंज प्राथमिक विद्यालय को लिया गोद

# डीडीएस ने हैदरगंज प्राथमिक विद्यालय को लिया गोद
जौनपुर। डीडीएस ग्रुप के बैनर तले नगर क्षेत्र के हैदरगंज प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक बच्चों के बीच ‘शिक्षा की ओर रूझान’ कार्यक्रम के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों को ग्रुप ए और बी में रखा गया जहां 69 बच्चों को पेंसिल, रबर आदि दिया गया। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किताब, कापी, पेन, पेंसिल वितरित किया गया। इस मौके पर संस्था की संचालिका आरती सिंह ने सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिये प्रेरित किया। साथ ही घोषणा किया कि संस्था इस विद्यालय को गोद लेगी और बच्चों को अंग्रजी भाषा का प्रयोग करना, सामान्य ज्ञान, नृत्य, गायन, कला, योगा, कराटे आदि का प्रशिक्षण दिलवायेगी। तत्पश्चात् विद्यालय प्रमुख श्रीमती कमलेश व तसनीम ने संस्था को हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। अन्त में ग्रुप ए की निधि, कोमल, आंशिक, रेहाना और ग्रुप बी की निखिल, निशा, आशुतोष, सर्वेश, मुस्कान, अरविन्द, सैफ, अर्जुन, वंदना, अर्चना, रोहन, राम सागर को सम्मानित किया गया।

No comments