Breaking News

निरंकारी सन्त जिया राम ने ली अंतिम सांस, उमड़ा जनसैलाब

# निरंकारी सन्त जिया राम ने ली अंतिम सांस, उमड़ा जनसैलाब
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ग्रामसभा मथुरापुर उर्फ कोठवा के परमपूज्य महात्मा संत निरंकारी जिया राम यादव ने अपने शरीर को त्याग दिया जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि वे स्थानीय निरंकारी ब्रांच के जन्मदाता माने जाते थे जिन्होंने चवरी ब्रांच को अपने व्यवहार से सींच करके अंगूर जैसे गुच्छों से गूथ कर नसी सोच वाली जागृति पैदा करने वाली बनाया है। उनकी अन्त्येष्टि में सैकड़ों संत-महात्मा सुमिरन करते हुये ईश्वर से यही प्रार्थना किये कि सभी का जीवन महात्मा के जीवन जैसा बन जाय। उनके बारे में लोगों ने कहा कि उनकी निरंकारी के साथ सांसारिक लोगों में भी काफी पैठ रही। उनकी अन्त्येष्टि में महात्मा धमेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र मौर्य, धर्मेन्द्र सेठ, हेमचन्द प्रजापति, संचालक सुशील आजाद, सुशील यादव, जितेन्द्र चौधरी पत्रकार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments