Breaking News

जेसीआई शक्ति, सिटी व लायंस क्लब स्टार ने गरीबों के साथ मनाया पर्व

# जेसीआई शक्ति, सिटी व लायंस क्लब स्टार ने गरीबों के साथ मनाया पर्व
जौनपुर। शाहगंज नगर की जेसीआई शाहगंज शक्ति की अध्यक्ष रीता जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के रसूलपुर, अखन सराय में निःशुल्क कम्बल व खाद्य वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष व संस्था की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं एवं विशिष्ट अतिथि संस्थापक अध्यक्ष संगीता जायसवाल रहीं। उपरोक्त अतिथियों ने कार्यक्रम संयोजक अनुपमा अग्रहरी व सचिव एकता नीलम के साथ लोगों को कम्बल व खाद्य सामग्री दिया। कार्यक्रम का संचालन पूनम जायसवाल ने किया। अन्त में अनुपमा अग्रहरी ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष गीता जायसवाल मुन्नी, संगीता जायसवाल, शकुन्तला देवी ने सहयोग प्रदान किया।
इसी क्रम में जेसीआई शाहगंज सिटी की जेसीरेट शाखा ने मानव मात्र की सेवा कार्यक्रम किया जहां तमाम जरूरतमंदों व असहायों में कम्बल, स्वेटर आदि दिया गया। प्राथमिक विद्यालय पलिया में आयोजित कार्यक्रम में 50 स्वेटर एवं 30 कम्बल दिये गये। इस मौके पर जेसीरेट चेयरपर्सन दीपा सेठ ने बताया कि ठण्डे मौसम के मद्देनजर जेसीरेट शाखा ने तय किया कि जरूरतमंदों को गर्म ऊनी वस्त्र, कम्बल आदि दिया जायेगा। इसी को लेकर पलिया प्राथमिक विद्यालय में उपरोक्त आयोजन हुआ। इस अवसर पर डा. अनामिका मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास स्थित मलिन बस्ती में लाई, चूरा, गट्टा, ढूण्डा आदि बांटे गये। इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा सच्ची सेवा है। इस अवसर पर डा. एसएल गुप्ता, रविकान्त जायसवाल, संस्थापक अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, डा. तारिक शेख, दीपक सिंह, मो. अब्बास सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments