Breaking News

भारतीय मुसलमान की नागरिकता को कोई खतरा नहींः हैदर अब्बास

# भारतीय मुसलमान की नागरिकता को कोई खतरा नहींः हैदर अब्बास
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के कार्य योजना की बैठक हुई जहां प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट 2019 को लेकर गलत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हम मुस्लिम समाज को भरोसा दिलाते हैं कि इस बिल से किसी भी भारतीय मुसलमान की नागरिकता को खतरा नहीं है। देश का मुसलमान किसी भी प्रकार के बहकावे व भ्रम में ना आये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश के मुस्लिम समाज के लोगों को निरन्तर मिल रहा है। नरेन्द्र मोदी की सरकार में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के अन्तर्गत बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शम्शी आजाद, सोनभद्र जिलाध्यक्ष दारा शिकोह, प्रयागराज जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान अहमद, गाजीपुर जिलाध्यक्ष फैयाज अहमद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुहम्मद मुबीन सहित जौनपुर जिलाध्यक्ष मो. साकिब, महामंत्री नजमी जौनपुरी, कोषाध्यक्ष मो. आसिम अली, मौलाना शकील अहमद, अजीम खान, अब्दुल वहीद खान एडवोकेट, इम्तेयाज जमा खान, सैफुल अहमद, क्षेत्रीय महामंत्री मनीष सेठी, इकबाल अहमद अंसारी, सूफी सुल्तान अंसारी, कमल जैन, अजादार हुसैन, मोहम्मद अली, शहान अहमद सहित तमाम भाजपाजन उपस्थित रहे।

No comments