Breaking News

प्रजापति समाज के लोगों के निधन पर स्वजातीयों ने जताया शोक

# प्रजापति समाज के लोगों के निधन पर स्वजातीयों ने जताया शोक
जौनपुर। नगर से सटे सड़ेरी गांव निवासी समाजसेवी रामहित प्रजापति के निधन पर भागीदारी आंदोलन मंच व राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी द्वारा शोकसभा की गयी। शोकसभा की अध्यक्षता भागीदारी आंदोलन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति एवं संचालन अभय प्रजापति ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने स्व. प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शोकसभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य फूलचन्द्र प्रजापति, पत्रकार महेन्द्र प्रजापति, शिवम प्रजापति, अमित प्रजापति, सुजीत प्रजापति, गुलाब प्रजापति, आकाश प्रजापति, वैभव प्रजापति, पवन प्रजापति, मिठाई लाल प्रजापति, रवि प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर के प्रजापतिपुर हुसेनाबाद स्थित मनोरमा कान्वेंट स्कूल में उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के प्रांतीय प्रमुख महासचिव की धर्मपत्नी छबना प्रजापति के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरूण प्रजापति एडवोकेट की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। यह आयोजन भागीदारी आंदोलन मंच, उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा एवं राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, पत्रकार महेन्द्र प्रजापति, ब्राहृदेव प्रजापति, पवन प्रजापति, मिठाई लाल प्रजापति, पूर्व सहायक शासकीय अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रजापति, शिक्षक मतिबर प्रजापति, विश्वनाथ प्रजापति, रमेश प्रजापति, अश्वनी प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। शोकसभा का संचालन राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति ने किया।

No comments