Breaking News

जायसवाल क्लब ने नन्द लाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष


# जायसवाल क्लब ने नन्द लाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
वाराणसी। जायसवाल क्लब के तत्वावधान में जगतगंज स्थित क्लब के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने प्रदेश कमेटी का गठन किया जहां सर्वसम्मति से नन्द लाल जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया।
बता दें कि श्री जायसवाल इसके पहले भी अध्यक्ष थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश के 36 जिलों में क्लब का गठन हुआ। इस मौके पर नन्द लाल जायसवाल ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिये कांटों का नहीं, फूलों का ताज है। संगठन को मजबूत बनाने के लिये वह हर सम्भव कोशिश करेंगे।
इस दौरान उन्होंने कुछ पदाधिकारियों की घोषणा किया जिसके अनुसार संजय जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, अवधेश जायसवाल पिण्डरा विधानसभा अध्यक्ष, रत्नेश जायसवाल महामंत्री, सुरेश गांधी एवं रीना जायसवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से पिण्डरा, बड़ागांव, सिंधोरा व कठिराव को नगर पंचायत बनाये जाने की मांग किया। तत्पश्चात् धर्मेन्द्र कुमार के पुत्र पीयूष जायसवाल के जन्मदिन का केक काटकर सभी को खिलाया गया जिस पर लोगों ने आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर संरक्षक राजकुमार जायसवाल, बच्चे लाल जायसवाल, कृष्णकांत जायसवाल, गोपाल जायसवाल, विजय प्रकाश जायसवाल, बेचन जायसवाल, नीरज जायसवाल, सोनी जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, शरद जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, जितेन्द्र जायसवाल, महादेव जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, छेदी जायसवाल, अजय जायसवाल, रमेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, जीतचन्द्र जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, विपिन जायसवाल, विनोद जायसवाल, शिवानी जायसवाल, इन्द्रा जायसवाल, अनीता जायसवाल, पिंकी जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर जायसवाल ने किया। अन्त में प्रकाश जायसवाल व लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments