Breaking News

किसानों को भ्रमित कर रहा जौनपुर का कृषि विभाग

# किसानों को भ्रमित कर रहा जौनपुर का कृषि विभाग
जौनपुर। हमारा देश भारत कृषि प्रधान देश है। इसी की बात कहकर तमाम राजनीतिक दल राजनीति की रोटी भी सेंकते हैं। इतना ही नहीं, राज्य से लेकर केन्द्र सरकार द्वारा किसान, कृषि आदि को लेकर तमाम योजनाएं भी चलायी जा रही हैं। कुल मिलाकर कृषि को लेकर जहां शासन-प्रशासन गम्भीर है, वहीं जनपद का कृषि विभाग लोगों को गलत तरीके से सम्बन्धित सूचना दे रहा है। बता दें कि नगर के पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित कृषि विभाग में एक सूचना बोर्ड लगा हुआ है जो उप कृषि निदेशक के नाम से लगा है। उक्त बोर्ड तमाम सम्बन्धित एवं आवयक सूचनाएं लिखी गयी हैं लेकिन हास्यास्पद बात यह है कि 14 फरवरी दिन शुक्रवार की सूचना 16 फरवरी 2020 के रूप में दर्शायी गयी है। इतने महत्वपूर्ण विभाग द्वारा गलत तिथि से दी गयी सूचना को लेकर किसान सहित तमाम लोग भ्रमित हैं। फिलहाल को लेकर किसानों सहित तमाम सम्बन्धित लोगों के अलावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

No comments