Breaking News

भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल हुई भामासपाः रामधनी बिन्द

# भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल हुई भामासपाः रामधनी बिन्द
खेतासराय में मार्च महीने में होगी वंचित समाज की महारैली
जौनपुर। भारतीय मानव समाज पार्टी की बैठक जलालपुर क्षेत्र के ओइना में स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अपनी पार्टी भारतीय संकल्प मोर्चा में शामिल हो गयी जिसकी घोषणा बीते 15 फरवरी को लखनऊ में हो गयी। उक्त अवसर पर मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सहित 7 दलों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मोर्चा द्वारा मार्च महीने में वंचित समाज नामक महारैली में जनपद के खेतासराय में सुनिश्चित है जिसके मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर हैं। मोर्चा के नारा ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी’ को बुलंद करते हुये मोर्चा से जुड़े समस्त लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद बिन्द, दया, मोहन, सुशील, गिरजाशंकर यादव, राम प्रसाद निषाद, रमेश बिन्द, राम जतन, राम बिन्द, विमल बिन्द, गोपी चन्द बिन्द, शिव बहादुर बिन्द, अंकुश कश्यप, राजनैतिक बिन्द, जीत लाल निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments