Breaking News

घायल कर खाईं में फेंका मिला अज्ञात युवक

# घायल कर खाईं में फेंका मिला अज्ञात युवक
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जौनपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित कलीचाबाद पुलिया के नीचे एक युवक घायलावस्था में मिला। मौके पर जुटे लोगों के अनुसार कुछ अज्ञात बदमाश उसे मारपीट करके घायल कर दिये। इसके बाद लगभग 50 फीट नीचे खाईं में फेंककर भाग निकले। मध्य सड़क पर हुये इस वारदात से हड़कम्प मच गया जिसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायलावस्था में उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराने के साथ जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी।

No comments