Breaking News

साहू कल्याण समिति ने बनवाया पुलिस बूथ, एएसपी ने किया उद्घाटन

# साहू कल्याण समिति ने बनवाया पुलिस बूथ, एएसपी ने किया उद्घाटन
जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) द्वारा नगर के सुतहट्टी चौराहे पर पुलिस बूथ बनवाया गया जिसका उद्घाटन अपर आरक्षी अधीक्षक (नगर) डा. अनिल पाण्डेय ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् कहा कि जौनपुर पुलिस जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और आगे भी रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र ने नगर के व्यस्ततम सुतहट्टी चौराहे पर पुलिस पिकेट ड्यूटी में कार्यरत पुलिसकर्मियों के लिये पुलिस बूथ की व्यवस्था हेतु साहू कल्याण समिति की प्रशंसा किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर सुशील सिंह, विशिष्ट अतिथि शहर कोतवाल पवन उपाध्याय, कोतवाली के उपनिरीक्षक गोविन्द देव मिश्र, भण्डारी चौकी प्रभारी रामजनम यादव, साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक ऋषि देव गुप्ता, अरविन्द बैंकर, महामंत्री संजय गुप्ता एडवोकेट, संतोष गुप्ता, डा. मिशोरी लाल गुप्त, स्वतंत्र गुप्ता, सतीश चन्द्र गुप्ता, इं. रमेश गुप्त, जगदीश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्त, शिव कुमार साहू, राजेश चन्द्र गुप्त पत्रकार, अनूप साहू, कृष्ण गोपाल गुप्त, अशोक साहू, योगेश साहू, अर्पित साहू, दीपक गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments