Breaking News

कार की चपेट में आने से अधेड़ घायल, हालत नाजुक

# कार की चपेट में आने से अधेड़ घायल, हालत नाजुक
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित पाल का पूरा गांव के पास बीती रात कार की चपेट में आने से एक अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी देवी प्रसाद 55 वर्ष अपने घर के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

No comments