Breaking News

डीएम दिनेश से मिलकर बधाई दिये उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष सत्यजीत

# डीएम दिनेश से मिलकर बधाई दिये उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष सत्यजीत
जौनपुर। महाराष्ट्र प्रान्त के जालना जिले के उत्तर भारतीय संघ के जिलाध्यक्ष सत्यजीत राय अपने गृह जनपद आने पर जिलाधिकारी दिनेश सिंह से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को बुकें प्रदान करके सम्मानित किया। जनपद के करंजाकला क्षेत्र के आरा गांव के मूल निवासी श्री राय ने अपने गांव सहित जनपद में चल रहे अन्य विकास कार्यों पर वार्ता करते हुये कहा कि जिलाधिकारी दिनेश सिंह द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की चर्चा महाराष्ट्र में भी प्रमुखता होती है। जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये श्री राय ने कहा कि उनके सहज, सरल, सौम्य, व्यक्तित्व का परिणाम है कि जनपदवासियों की मूलभूत समस्याओं  में तेजी से सुधार हो रहा है।

No comments