Breaking News

कांग्रेस बचाओ मंथन अभियान सम्मेलन में जुटे तमाम दिग्गज

# कांग्रेस बचाओ मंथन अभियान सम्मेलन में जुटे तमाम दिग्गज
कांग्रेस को बचाने के लिये पूरे प्रदेश में चलेगा अभियानः सिराज
जौनपुर। नगर के शिया कालेज के सभागार में वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ मण्डल के वरिष्ठ और निष्ठावान कांग्रेसजनों का कांग्रेस बचाओ मंथन अभियान का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अरूण सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस नेतृत्व को बाहरी तत्व गुमराह करके पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेसी नेता कंजर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पूर्व विधायक विनोद चौधरी ने कहा कि हमने कांग्रेस की मजबूती के लिये अपनी जवानी कुर्बान की है। पूर्व प्रदेश महासचिव संजीव सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस में वरिष्ठ व निष्ठावान कांग्रेसजनों को किनारे करके दूसरे दलों से आये लोगों को पदाधिकारी बनाया जा रहा है। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के घुसपैठियों का सफाया करना ही हमारा उद्देश्य है। पूर्व विधायक नेक चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हमारे परिवार का कांग्रेस में सैकड़ों साल का इतिहास है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूइय्या शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नासमझ हैं। अन्त में पूर्व एमएलसी एवं सम्मेलन के आयोजक सिराज मेंहदी ने सभी का स्वागत करते हुये निष्ठावान कांग्रेसियों का आह्वान किया कि कांग्रेस को बचाने के लिये पूरे प्रदेश में कांग्रेस बचाओ आन्दोलन चलाया जायेगा। इसी क्रम में एसपी सिंह, मोहम्मद नासिर, बृजेश तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, विजय सिंह, इन्द्रसेन सिंह, साजिद हामिद सहित तमाम वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इसके पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का संचालन कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments