Breaking News

जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह 22 मार्च को

# जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह 22 मार्च को
जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति नगर इकाई की बैठक नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में सिपाह में स्थित एक उपवन में हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से आगामी 22 मार्च दिन रविवार को समाज का रंगारंग होली मिलन समारोह उर्दू बाजार स्थित वृन्दावन गार्डेन में मनाने निर्णय लिया गया। साथ ही समारोह को सफल बनाने के लिये उपस्थित लोगों ने अपना विचार किया। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि समारोह को सफल बनाने के लिये जायसवाल समाज की पूरी टीम सहित सभी स्वजातीय बन्धुओं को तन, मन, धन से सहयोग करना होगा। इसी क्रम में जिला महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल, नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान राजधानी लखनऊ से पधारे विशाल जायसवाल लिटिल एवं अशोक जायसवाल का स्वागत हुआ जहां उन्होंने यहां के जायसवाल समाज की प्रशंसा किया। बैठक का संचालन नगर कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहारा ने किया। अन्त में रतन जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अशर्फी लाल, ध्रुव जायसवाल, दिलीप जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, अनूप जायसवाल, अतुल जायसवाल, सुधीर जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, रोहन जायसवाल, आनन्द जायसवाल, रितुराज जायसवाल, धर्मवीर जायसवाल, नितीश जायसवाल, रामजी जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

No comments