ब्लाक प्रमुख महराजगंज माण्डवी सिंह ने दिया 5 लाख रूपया
ब्लाक प्रमुख महराजगंज माण्डवी सिंह ने दिया 5 लाख रूपया
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र की प्रमुख श्रीमती माण्डवी सिंह ने नोवल कोरोना वायरस से निपटने के लिये मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य सामग्री उपकरण उपलब्ध कराने के लिये अपनी निधि से 5 लाख रूपये देने की घोषणा कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी को जारी पत्रक के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारी कोष में उपरोक्त धनराशि देने की बात कही। साथ ही कहा कि जितना हो सकेगा, हम पीड़ितों के हर सम्भव मदद के लिये तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े होने पर जनता ने श्रीमती माण्डवी के प्रति आभार प्रकट किया।
No comments