आलोक गुप्त समेत 5 लोग सभासद मनोनीत
# आलोक गुप्त समेत 5 लोग सभासद मनोनीत
जौनपुर। प्रदेश सरकार की संस्तुति पर महामहिम राज्यपाल द्वारा नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के लिये आलोक गुप्त समेत 5 लोगों को सभासद को नामित किया गया। इसके चलते अब पालिका में सभासदों की कुल संख्या 30 हो गयी। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की संस्तुति पर महामहिम राज्यपाल द्वारा आलोक गुप्त, संतोष मिश्रा, राज बहादुर चौरसिया, हरिओम केशरी व नीलम जायसवाल को सभासद मनोनीत किया गया। वहीं नगर पालिका के चेयरमैन शिवगोविन्द साहू ने शासन द्वारा नामित सभी सभासदों के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सभी को बधाई दिया।
No comments