Breaking News

स्वस्थ समाज में ही होता है स्वस्थ व्यक्तित्व का निर्माणः श्रीराम तिवारी

# स्वस्थ समाज में ही होता है स्वस्थ व्यक्तित्व का निर्माणः श्रीराम तिवारी
कान्य कुब्ज ब्राह्मण समिति का हवन-पूजन एवं युवती-युवती परिचय एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न
हैदराबाद। श्री तुलजा भवानी मंदिर शंकरबाग उस्मानगंज में कान्य कुब्ज ब्राह्मण समिति भाग्यनगर द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया जिसके बाद युवक-युवती परिचय एवं होली मिलन महोत्सव हुआ। इस दौरान एक दिवसीय संगोष्ठी  हुआ जिसका विषय ‘आज ब्राह्मण समाज के युवाओं के लिये विवाह-एक चुनौती’ रहा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कान्य कुब्ज ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सीमा मिश्रा डी.लिट., लेखक एवं सदस्य ऑथर्स गिल्ड ऑफ इण्डिया नई दिल्ली रहीं। उन्होंने अपने शोध वक्तव्य के माध्यम से विवाह के प्रकार व विवाह में आने वाली चुनौतियों का विस्तारण अपने समाज शाष्त्रीय अध्ययन माध्यम से किया। साथ ही अपनी संस्कृति व संस्कारों को बचाने का मूल मंत्र एवं साथ ही पश्चिमी सभ्यता, आडम्बर एवं गन्धर्व विवाह से दूर रहने एवं विद्यार्थियों को स्वस्थ समाज के लिये  शोध कार्य करने की सलाह दिया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्रीराम तिवारी सेवानिवृत्त आई.पी.एस. आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा कि स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ व्यक्तित्व का निर्माण होता है। 
इसके लिये शिक्षा आजीविका के साधन के लिये नहीं, बल्कि ज्ञानवर्धन के लिये होनी चाहिये। विशिष्ट अतिथिरू अजय शुक्ल ने व्यंग्य करते हुये कहा कि कोरोना वायरस दुनिया को भयभीत कर रहा है। आज हम ब्राह्मणों ने हवन-यज्ञ के माध्यम से कोरोना को भयभीत कर दिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण बहुत स्वाभिमानी होता है। वह अपना शीश दे सकता है किन्तु अपना स्वाभिमान नहीं छोड़ सकता है। आत्मीय अतिथि राम प्यारे तिवारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर भारतीय थल सेना हैदराबाद ने कहा कि मैं फौजी हूँ और गोली की भाषा जानता हूँ। उन्होंने महामृत्युंजय मंत्र शक्ति की महिमा बताते हुये कहा कि लेह-लद्दाख जैसे बर्फीले स्थान पर हम फौजी चट्टान की तरह देश की कड़ी सुरक्षा में खड़े रहते हैं। डा. अशोक तिवारी वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक प्राकृतिक उत्पाद एवं पारम्परिक ज्ञान केन्द्र हैदराबाद/सेवानिवृत्त प्रोफेसर जीव विज्ञान भारतीय रसायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार) ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शास्त्रों का उदाहरण देते हुये कहा कि हर मनुष्य जन्म से शुद्र, संस्कार से द्धिज, वेद का ज्ञान रखने पर व्रिप एवं ब्रम्ह ज्ञानी बनकर ब्राह्मण कहलाता है। गौरवनीय अतिथि जय हिन्द तिवारी समाज सेवक हैदराबाद ने डा. सीमा मिश्रा को कान्य कुब्ज शिरोमणि बताया। साथ ही कहा कि आज ब्राह्मण समाज के युवाओं को इनके मार्गदर्शन पर चलने की जरूरत है। ए.के. वाजपेयी सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक आतंरिक खुफिया एजेंसी तेलंगाना सरकार ने सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इसके बाद विभिन्न प्रांतों से पधारे ज्योतिष रत्न संतोष पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। इसके पहले बी.टेक. विद्यार्थी आकाश तिवारी ने संगोष्ठी का शुभारम्भ शंखनाद की ध्वनि से किया। संगोष्ठी का संचालन सुश्री पुष्पा तिवारी प्रोजेक्ट मैनेजर ने किया। इस अवसर पर डा. रेड्डी लेब्सस हैदराबाद, श्रीमती सुहासनी वाजपेयी अध्यापक अंग्रेजी एल.एम.जी. हाईस्कूल बेगम बाजार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संगोष्ठी संयोजक  विनय तिवारी अध्यक्ष कान्य कुब्ज ब्राह्मण समिति ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments