Breaking News

जायसवाल महासभा ने अटल गुप्ता को बनाया राष्ट्रीय महासचिव

# जायसवाल महासभा ने अटल गुप्ता को बनाया राष्ट्रीय महासचिव
उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र प्रभारी अटल को दी गयी नयी जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के प्रभारी जायसवाल अटल गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंप दिया। श्री गुप्ता को यह जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित दो दिवसीय 9वां राष्ट्रीय अधिवेशन में दी गयी। इस पर उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने माल्यार्पण करके उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं महासभा के नवचयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रदीप भाई जायसवाल, वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल, कपिल जायसवाल कानपुर, सर्वेश जायसवाल लखनऊ सहित तमाम स्वजातीय बंधुओं ने श्री गुप्ता को बधाई दिया। साथ ही महेश जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष महासभा एवं कोषाध्यक्ष जायसवाल समाज सीतापुर ने कहा कि हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि श्री गुप्ता अब पूरे भारत वर्ष में स्वजातीय बंधुओं को जागरूक करके एकजुट करने का प्रयास करेंगे। इसी क्रम में लवलेश जायसवाल आजीवन सदस्य महासभा ने कहा कि हम सभी के प्रिय, स्वजातीय भाइयों के हित को चाहने वाले ऊर्जावान श्री गुप्ता को उनकी ईमानदारी, मेहनत, कार्यकुशलता को देखते हुये बहुत ही जिम्मेदारी वाला महत्वपूर्ण पद दिया गया है जिसका वह भली-भांति निर्वहन करेंगे।

No comments