Breaking News

राम मन्दिर गूलर घाट शाखा का वार्षिकोत्सव मनाया गया

# राम मन्दिर गूलर घाट शाखा का वार्षिकोत्सव मनाया गया
जौनपुर। नगर के गूलर घाट पर स्थित राम मंदिर शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मानाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शैलेन्द्र पाडेय विभाग सम्पर्क प्रमुख रहे जिन्होंने कहा कि देश हमें सब कुछ देता है। हम भी तो कुछ देना सीखें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में जोड़ने का कार्य करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजदेव सिंह पूर्व विधायक ने किया। इसी क्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष, विभाग कार्यवाह सूर्य प्रकाश सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर संचालक धर्मवीर मोदनवाल, नगर सह संचालक राज किशोर निषाद, मानिक चन्द्र सेठ, संतोष श्रीवास्तव, राकेश, अवधेश गिरि, प्रकाश, राजेन्द्र जायसवाल, सोमेन्द्र, कृष्ण कुमार जायसवाल, ब्रम्हेश शुक्ला, सुरेन्द्र जायसवाल, राहुल पाण्डेय, आलोक, विनीत शुक्ल एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत शाखा कार्यवाह हेमन्त ने किया। अन्त में मुख्य शिक्षक अतुल जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments