Breaking News

त्योहार को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

# त्योहार को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक
जौनपुर। सिकरारा थाने में होली के त्योहार को शान्ति समिति की बैठक हुई हुई जहां अध्यक्षता करते हुये थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि होली का त्योहार आपसी सद्भावना का है। सभी लोगों को इसे मिल-जुलकर मनाना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पूर्व से परम्परागत तरीके से होलिका दहन होता चला आ रहा है, उसी स्थान पर होलिका दहन किया जायेगा। कानून किसी को अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं है। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 प्रभावित है जिसे ध्यान में रखते हुये परम्परागत तरीके से हर्षोल्लासपूर्ण माहौल से त्योहार मनाया जाय। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुरवा सत्य प्रकाश सिंह, डा. राकेश मिश्र, राजन सिंह मण्डल महामंत्री मछलीशहर भाजपा, प्रधान महेन्द्र गुप्ता, कन्हैया लाल कन्नौजिया, जय गुप्ता, विनोद अग्रहरि, डा. लियाकत अली, लाल साहब सिंह सहित तमाम लाग उपस्थित रहे। अन्त में थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments