Breaking News

लोक गीत फाग आल्हा सुनकर लोग हुये भाव-विभोर

# लोक गीत फाग आल्हा सुनकर लोग हुये भाव-विभोर
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के सवंसा स्थित चंद्रबली सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को प्रबन्धक अम्बरीश सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश सिंह व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राजमणि सिंह, शैलेंद्र पाण्डेय जिला प्रचारक आरएसएस, सत्य नारायण सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। तत्पश्चात् आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले रघुबीरा लोक गीत फागुन बहार फाग गीतों के मध्यम से होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों का मन मोह लिया। अन्त में अबीर-गुलाल लगाकर लोक गीतों के माध्यम से एक-दूसरे को होली की बधाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य नारायण सिंह व संचालन अम्बुज सिंह व ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामराज गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप लवकुश, सरनाम सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अशोक, अरविंद वैश्य, राम सिंह, अशोक, योगेश सिंह, भोले, आनन्द उपाध्याय, राकेश मौर्य, मुन्ना गिरी, डा. धर्मराज मौर्या, अम्बुज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments