Breaking News

भागीदारी संकल्प मोर्चा ने किया कार्यक्रम

# भागीदारी संकल्प मोर्चा ने किया कार्यक्रम
जौनपुर। भागीदारी संकल्प मोर्चा एवं राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी व भागीदारी आंदोलन मंच के संयुक्त बैनर तले सिकरारा क्षेत्र के बघौरा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेश प्रजापति रहे जिन्होंने प्रजापति समाज के बारे में चर्चा किया। साथ ही प्रजापति समाज के बारे में बताते हुये कहा कि शिक्षा पर भी प्रकाश डाला। इसी क्रम में कार्यक्रम आयोजक भोला प्रजापति, अमरजीत, विनय प्रजापति, हरिओम प्रजापति, शिवम प्रजापति सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में बृजेश प्रजापति जिलाध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं भागीदारी आंदोलन मंच ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments