Breaking News

बालिकाओं ने लिया मार्शल आर्ट व जूडो का प्रशिक्षण

# बालिकाओं ने लिया मार्शल आर्ट व जूडो का प्रशिक्षण
जौनपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शाहगंज में जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा बालिकाओं को मार्शल आर्ट एवं जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण अल्पना सिंह ने दिया। इसके पहले अध्यक्ष रीता जायसवाल ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व पूर्व अध्यक्ष डा. रूचि मिश्रा का स्वागत किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि आप अपने आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुये मार्शल आर्ट्स आदि का प्रशिक्षण अवश्य लें। प्रशिक्षक अल्पना सिंह ने छात्राओं को सेल्फ डिफेन्स के अन्तर्गत फ्रंट, साइड, मई गर्ल  किक, अपर ब्लाक, मिडिल ब्लाक्स सहित अन्य की जानकारी दिया। इसके बाद संस्था प्रशिक्षक अल्पना सिंह व मुख्य अतिथि डा. रूचि मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव एकता नीलम ने किया। अन्त में कोषाध्यक्ष मेघना वर्मा ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर गीता जायसवाल, प्रोग्राम डायरेक्टर पूनम गुप्ता, दीपिका सिंह, रूमा मौर्या, नीलम, सुमन, किरन मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments