Breaking News

राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी ने प्रजापति समाज को किया जागरूक

# राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी ने प्रजापति समाज को किया जागरूक
जौनपुर। राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी व भागीदारी आन्दोलन मंच ने नगर के रशीदाबाद के कुम्भार बस्ती में प्रजापति समाज को जागरूक किया। इस दौरान ब्रह्मदेव प्रजापति के आवास पर बैठक हुई जहां प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति ने सर्व समाज सहित प्रजापति समाज को एकजुट होकर राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी के साथ आने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि अब भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। साथ ही 15 मार्च को प्रयागराज में आयोजित वंचित समाज अधिकार चेतना रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील किया। बैठक की अध्यक्षता मोहन प्रजापति एवं संचालन परमानन्द ने किया। इस अवसर पर पत्रकार महेन्द्र प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, छोटे लाल प्रजापति, सावन प्रजापति, विकास प्रजापति, शुभम विश्वकर्मा, सर्वजीत विश्वकर्मा, सत्य नारायण यादव, आकाश प्रजापति, गुलाब प्रजापति, रीता प्रजापति, सोनी प्रजापति, निर्मला प्रजापति, वंदना रावत, सुषमा प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments