Breaking News

प्रधान संघ करंजाकला ने जिला प्रशासन को दिया 74 हजार रूपया

# प्रधान संघ करंजाकला ने जिला प्रशासन को दिया 74 हजार रूपया
महामारी पीड़ितों के सहायतार्थ दिया गया यह धनः सुनील यादव
जौनपुर। जनपद के करंजाकला ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष सुनील यादव मम्मन के नेतृत्व में ब्लाक के समस्त प्रधानों ने अपनी तरफ से जिलाधिकारी को 74 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। बीती रात कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी दिनेश सिंह को सौंपी गयी यह धनराशि कोरोना वायरस के रूप में फैली महामारी में पीड़ितों के सहायतार्थ है। प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि उनके द्वारा साढ़े 24 हजार रूपया दिया गया है। इसके अलावा माधुरी सिंह बैजारामपुर ने साढ़े 10 हजार, विजयशंकर यादव छुन्छा ने 4 हजार, लक्ष्मी यादव मुस्तफाबाद, नीलम पाल परसनी, हरिश्चन्द्र लोहता, धर्मेन्द्र कुमार खम्हौरा, सचिन यादव तियरी, राम किशुन राजभर जनापुर, रामानन्द यादव बहाउद्दीनपुर, अखिलेश यादव हरबसपुर, लालचन्द्र चौहान समोधीपुर एवं परमानन्द मौर्य जमालपुर ने 3500-3500 रूपया दिया। कुल मिलाकर 74 हजार रूपया हुआ जिसको संयुक्त रूप से प्रधान संघ के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा गया।

No comments