Breaking News

अभी 74 की जांच रिपोर्ट आना बाकी हैः जिलाधिकारी

# अभी 74 की जांच रिपोर्ट आना बाकी हैः जिलाधिकारी
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि जनपद में 37 संदिग्धों के नमूने लेकर जांच हेतु बीएचयू भेजा गया। वहीं पूर्व में भेजे हुये नमूनों में से 34 के रिपोर्ट आये जो नेगेटिव हैं। अब तक जनपद में ऐसे 162 लोगों को चिन्हित किया गया है जो संदिग्ध थे। 34 लोगों के नमूने मिलाते हुये अब तक 88 नमूने की जांच आ गये हैं। 74 की जांच होनी अभी भी बाकी है। नगर के मोहम्मद असहद का बीते 23 मार्च को नमूना पॉजिटिव आया था जो उपचार के बाद सही हो गया। उसका नमूना भेजा गया जो नेगेटिव आया। वहीं बीते 2 अप्रैल को दो लोग का नमूना पॉजिटिव आया था जिसमें एक बांग्लादेश का स्माइल एवं दूसरा रांची का यासीन अंसारी है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

No comments