#पुलिसकर्मियों ने किया नगर भ्रमण#
#पुलिसकर्मियों ने किया नगर भ्रमण#
जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक अशोेक कुमार के निर्देशन में लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने हेतु शनिवार को पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों व जवानों ने पूरे नगर का भ्रमण किया। नगर के कोतवाली चौराहे से निकला जवानों का काफिला सुतहट्टी, अटाला मस्जिद, किला तिराहा, अशोक टाकिज तिराहा, सद्भावना पुल, नखास तिराहा, ओलन्दगंज चौराहा, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, बड़ी मस्जिद से वापस कोतवाली चौराहा, कल्लू इमामबाड़ा से कोतवाली पर रूका। इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने, लॉक डाउन का पालन करने, घरों से न निकलने, हमेशा मास्क लगाने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने की अपील की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश, अपर आरक्षी अधीक्षक नगर डा. संजय राय, क्षेत्राधिकारी नगर सुशील सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर नृपेन्द्र, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पवन उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार दिनेश चन्द्र पाण्डेय, यातायात उपनिरीक्षक विनोद सिंह, क्यू.आर.टी., ब्रज वाहन, पीएसी सहित तमाम पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, जवान शामिल रहे।
No comments