#गेहूं खरीदी हेतु जिलाधिकारी ने जारी किया आवश्यक दिशा निर्देश#
#गेहूं खरीदी हेतु जिलाधिकारी ने जारी किया आवश्यक दिशा निर्देश#

जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
गेहूं खरीद जनपद जौनपुर जनपद में 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शासन के आदेश अनुसार प्रारंभ हो चुकी है। 122 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। आज 7640 कुंटल गेहूं खरीद हुईं है और आज तक 240 50 कुंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। अब तक 4105 किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण भी करा लिया है। इन सभी गेहूं केंद्रों को उप जिलाधिकारियों ,अपर जिलाधिकारी या एक आर कॉपरेटिव , वह अन्य अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। गेहूं क्रय में अगर किसी की समस्या है तो वह 9450075741,94527100727 शिकायत दर्ज करा सकता है। गेहूं खरीद की मेरे द्वारा प्रतिदिन शाम 6:00 बजे समीक्षा की जाती है। आज भी समीक्षा की गई। उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को गेहूं बेचने में कोई कठिनाई न हो यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए ।जो किसान पंजीकरण करा रहे हैं, उप जिलाधिकारी उनके गाटो का सत्यापन भी करें।
No comments