Breaking News

जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत दो घायल


जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत दो घायल#
जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

 पंवारा थाना क्षेत्र के भसोट गांव में बीती रात जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में जमीनी विवाद में पहले गाली-गलौज शुरू हुई जहां देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी। इसमें 14 वर्षीय शिवम यादव पुत्र जय प्रकाश यादव व 30 वर्षीया सरोजा देवी पत्नी राम प्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने सभी घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती कराया जहां शिवम की स्थिति गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

No comments