Breaking News

# अपराध निरोधक समिति की जौनपुर इकाई गठित#

# अपराध निरोधक समिति की जौनपुर इकाई गठित#
U.P. Apradh Nirodhak Samiti Gonda - Home | Facebook

जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन सरदार रविन्दर सिंध एवं उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने जिला ईकाई का गठन कर दिया। गठनोपरान्त हुई घोषणा के अनुसार आध्या प्रसाद सिंह जिला सचिव, हिमांशु सिंह उप जिला सचिव, प्रशांत अग्रहरी जिला उप सचिव, मनोज सिंह चीफ एडिटर, नीरज श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके साथ ही समाजसेवी कृष्ण कुमार जायसवाल को ब्यूरो चीफ बनाया गया। इसके अलावा डा. आरपी विश्वकर्मा, सादिक अली खान, बजरंग बली साव, मुकेश श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये। बता दें कि यह समिति उत्तर प्रदेश सरकार की एकमात्र अर्द्धसरकारी संस्था है जिसकी स्थापना 1938 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्देशन में स्व. गोपीनाथ श्रीवास्तव जो संविधान सभा के सदस्य थे, ने की थी। समिति के मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल और अध्यक्ष समाज कल्याण मंत्री होते हैं। साथ ही जिलाध्यक्ष जिलाधिकारी और सचिव जेल परीक्षक होते हैं।

No comments