Breaking News

जलालपुर के बेसिक शिक्षकों ने जिला प्रशासन को दिया 103 कुन्तल खाद्यान्न

   
                              
जौनपुर। 18/05/20
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

जलालपुर के बेसिक शिक्षकों ने जिला प्रशासन को दिया 103 कुन्तल खाद्यान्न

जौनपुर। महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में असहाय एवं मजबूर लोगों की सहायतार्थ जिलाधिकारी दिनेश सिंह के आह्वान पर खण्ड शिक्षा अधिकारी जलालपुर शशिकान्त श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. गिरीश सिंह, पवन सिंह, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के राकेश पाठक के प्रयास से जलालपुर ब्लाक के शिक्षकों से स्वैच्छिक सहयोग प्राप्त सामग्री व धनराशि से क्रय कर एकत्रित की गयी खाद्य सामग्री जिलाधिकारी को सौंपा गया। उक्त सामग्री में 45 कुन्तल आटा, 30 कुन्तल चावल, 14 कुन्तल प्याज, 3 कुन्तल आलू, 2 कुन्तल दाल, 570 शीशी तेल, 4 कुन्तल चीनी, 3.12 कुन्तल नमक, 3 कुन्तल आलू शामिल हैं। शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी शशिकान्त श्रीवास्तव की उपस्थिति में जिलाधिकारी दिनेश सिंह को सौंपा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, शम्भू प्रसाद सिंह, रूद्रसेन, अरविन्द गिरि, राय साहब शर्मा, नागेन्द्र प्रताप यादव, नीरज, सूरज, दुर्गेश लाल प्रसाद, राम बहादुर, योगेश, जय प्रकाश मौर्य, इमरान, शोभनाथ, संजय, अरूण कुमार, डा. शैलेश, माया मौर्य, सुरेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, शान्त, सुमन मौर्य, वन्दना मौर्य, जुबैर, आशुतोष, कमलेश, रवि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments