रालोद ने मनायी किसानों के मसीहा की 33वीं पुण्यतिथि
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
रालोद ने मनायी किसानों के मसीहा की 33वीं पुण्यतिथि
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में मनायी गयी। इस मौके पर सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने पार्क में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन द्वारा निर्धारित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। इसी क्रम में रघुनाथ यादव सहित उपस्थित साथियों ने भारत सरकार से देश व समाज के लिये आजीवन संघर्ष करने वाले किसानों के मसीहा व धरती पुत्र श्री सिंह को भारत रत्न देने की मांग किया। इस अवसर पर सुनील सिंह, डा. एसए रिजवी, महेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील दूबे, श्वेतांशु सिंह, तारिक अली खान आदि मौजूद रहे।

लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें
https://twitter.com/niraj_patrakar
Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट
No comments