Breaking News

अविरल गोमती की धारा की तरह सम्पूर्ण लाॅकडाउन मे लगातार 40 वे दिन भी चला सेवा कार्य लायन्स क्लब जौनपुर गोमती का


जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। आज 03/05/2020 को लाॅकडाउन 2.O के समापन के दिन लगातार 40 वे दिन भी जारी रहा सेवा कार्य लायन्स क्लब जौनपुर गोमती का। कोरोना वैश्विक महामारी में जबकि हर व्यक्ति अपने आप को घर मे सुरक्षित रख रहे हुए है ऐसे वक्त मे कोई भी गरीब, असहाय व जरूरतमंद व्यक्ति व परिवार भूखा न रह जाए की आकांक्षा के साथ जौनपुर गोमती के कोरोना वारियर सेवा कार्य मे लगे है। लायन्स क्लब जौनपुर गोमती जैसा नाम वैसा काम जिनकी सेवा कार्य अविरल गोमती की तरह लगातार चलती ही चली जा रही है। 

लायन्स क्लब जौनपुर गोमती के सेवावृति लायन सदस्यो द्वारा आज आदरणीय मण्डलाध्यक्ष डा• क्षितिज शर्मा जी के गरिमामय उपस्थिति मे राशन के पैकेट का वितरण अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, निर्वतमान अध्यक्ष गणेश जी साहू व अक्क्षरा शर्मा ने राशन के 20 पैकेट जिसमे 5kg आटा ,2kg चावल,1kg दाल, चीनी, तेल, बिस्कुट,साबुन व मशाला का वितरण जरूरतमंद परिवारों  के बीच ताडतला,भौराजीपुर,पुरानी बाजार व ओलन्दगंज आदि स्थानों पे किया गया।


आज के वितरण कार्यक्रम मे क्लब की लायनेस अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव प्रथम उपाध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता प्रतिमा साहू,अरूणा गुप्ता,संजीव गुप्ता, अशोक गुप्ता व गौरव श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।
लाॅकडाउन के इस पुनीत कार्य की सफलता मे मुख्य रूप से संजय सिंह सुधाकर मौर्य सुधा मौर्या तसनीम फात्मा संदीप जायसवाल सुयांश श्रीवास्तव, डा• सुलोचना सिंह खुशबु गुप्ता डॉ रश्मि मौर्या सुनिता श्रीवास्तव सीमा गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।


नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments