Breaking News

खेतासराय पुलिस ने गैंगेस्टर के 4 वांछितों को किया गिरफ्तार



जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

खेतासराय पुलिस ने गैंगेस्टर के 4 वांछितों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। खेतासराय थाना पुलिस गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 4 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पायी जिसके बाद सभी को चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम में धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र बिन्द, जितेन्द्र बिन्द, सेवा लाल बिन्द व हरगुन गौतम निवासीगण जमीन रूधौली थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया गया। श्री सिंह ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों के खिलाफ तमाम मुकदमे दर्ज हैं। उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विजय प्रताप सिंह थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, उपनिरीक्षक आशुतोष गुप्ता, मुख्य आरक्षी विरेन्द्र यादव, आरक्षी वीरेन्द्र यादव, अमरनाथ यादव, सतेन्द्र शाह, दिनेश सरोज, अंकित कुमार, राखी, संगम शर्मा आदि शामिल रहे।




Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments