Breaking News

जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिलाओं सहित 5 घायल

जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिलाओं सहित 5 घायल#


जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा (फुटहां) में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डण्डे में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी हीरा लाल गौतम का अपने पड़ोसी गुलाब गौतम से जमीनी विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके एक पक्ष बांस लगाकर घेर रहा था। मना करने पर हुई मारपीट में हीरा लाल की पत्नी गीता 47 वर्ष, पुत्रियां सीमा 20 वर्ष, प्रियंका 19 वर्ष, सावित्री 18 वर्ष और पुत्र फूलचन्द्र 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का उपचार हेतु स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments