Breaking News

आग से रिहायशी मड़हा जलकर राख#

आग से रिहायशी मड़हा जलकर राख#


जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के सैदाबाद गांव में बीती रात आग लगने से रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सतीश चन्द्र के मड़हे में अचानक आग लग गयी। इस हादसे में मड़हे में रखे खाद्यान्न, समान, कपड़े आदि खाक हो गये। लोगों ने किसी प्रकार आग को बुझाया। वहीं ग्राम प्रधान सूरज कुमार ने पीड़ित को आर्थिक सहायता सहित खाद्यान्न की मदद किया।

नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments