Breaking News

जौनपुर में आए प्रवासी श्रमिकों की संख्या चिंतनीय


                                                             

जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

जौनपुर में आए प्रवासी श्रमिकों की संख्या चिंतनीय



जिलाधिकारी द्वारा निर्गत सूचनानुसार जौनपुर में आए प्रवासी श्रमिकों की स्थिति  आज दिनांक 25.05.20 तक 84 ट्रेन सीधे जौनपुर आई है। इन ट्रेन के माध्यम से 108693 प्रवासी श्रमिक आए हैं जिसमें जौनपुर जनपद के 43297 श्रमिक आए हैं। अन्य जनपदों में आने वाली ट्रेेनों के माध्यम से 21656 जौनपुर के प्रवासी श्रमिक आए हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर ट्रेनों के माध्यम से 64993 प्रवासी श्रमिक जौनपुर आ चुके हैं।बहुत से प्रवासी  ट्रकों‚ वाहनों तथा अन्य साधनों से भी आए हैं। अनुमानतः 200000 या उससे अधिक  अब तक जनपद में आ चुके हैं। इनके सबके होम कवारनटाइन की निगरानी गांव पंचायत स्तर पर बनी निगरानी समिति द्वारा किया जा रहा है और जनपद के खंड विकास अधिकारी‚ उप जिलाधिकारी व थानाध्यक्षों द्वारा भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं को निर्देशानुसार सुनिश्चित कराया जा रहा है।

https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments