Breaking News

किसानों को गेहॅू बेचनी मे कोई कठिनाई ना हो साथ ही सही मूल्य भी दिया जाय

           जौनपुर: डीएम का आदेश: इंटर तक के सभी ...

जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज  कुमार श्रीवास्तव#

जौनपुर। जिलाधिकारी द्वारा निर्गत की गई सूचनानुसार गेहूं खरीद जनपद जनपद में 15 अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य 122 केंद्रों पर चल रहा है।  आज  7 मई को 6506  कुंटल गेहूं की खरीद जनपद में विभिन्न केंद्रों पर हुई है और आज तक 154157 कुंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। 3513 किसानों से यह गेहूं खरीदा गया है।7779 किसानों ने अपना पंजीकरण भी करा लिया है। यह भी निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारीगण नियमित रूप से गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते रहें और तहसील स्तरीय समिति उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में बनी है वह भी सतत निरीक्षण अपनी तहसील क्षेत्र के केंद्रों पर करें।सब यह सुनिश्चित करे कि किसानों को कोई कठिनाई अपने गेहूं के बेचने में ना हो और उसे सही मूल्य मिले।

नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :


Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments