Breaking News

पेड़ के नीचे आराम कर रहे अधेड़ के सिर पर गिरी डाल

                             
                            
जौनपुर। 18/05/20
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

पेड़ के नीचे आराम कर रहे अधेड़ के सिर पर गिरी डाल

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक बाजार में सोमवार की सुबह बाजार करने आये अधेड़ बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे तभी उनके ऊपर पेड़ की सूखी डाल टूटकर गिर पड़ी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भटौली बाजार में सोमवार सब्जी सहित अन्य खाद्य सामग्री खरीदने आये 55 वर्षीय बुद्धि राम निवासी सरसरा खरीददारी करने के बाद बाजार स्थित बरगद पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बैठकर आराम करने लगे। इसी दौरान पेड़ की एक सूखी डाल टूटकर उनके सिर पर गिर पड़ी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें महराजगंज अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गम्भीर देखते हुये जिला अस्पताल भेज दिया।

https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments