Breaking News

शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

                    
                 
जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवां बाजार में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत हो गयी। किसी ने फोन पर पुलिस को सूचित किया तो जांच-पड़ताल शुरू हो गयी। जानकारी के अनुसार बाजार के मनीराम गुप्त का बेटा बृजेश गुप्त क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में सहायक अध्यापक था। शनिवार को उसकी पत्नी ममता की मकान से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गये। किसी ने फोन पर पुलिस को बताया तो थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह मौके पर पहंुचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिये। उनके अनुसार गले पर रस्सी का निशान है, इसलिये मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी सदर नृपेन्द्र भी मयफोर्स मौके पर जांच-पड़ताल किये।



Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments