Breaking News

उत्पादों के पेटेंट का व्यवसायिक का लाभ किसानों को समझाया राजीव कपूर ने

                                         

जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#


उत्पादों के पेटेंट का व्यवसायिक का लाभ किसानों को समझाया राजीव कपूर ने

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बौद्धिक सम्पदा अधिकार प्रकोष्ठ (आईपीआर सेल) द्वारा आयोजित वेबिनार के दूसरे दिन 3 व्याख्यान हुये। प्रथम सत्र में डा. आयुषी झा वैज्ञानिक टाईफैक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने बौद्धिक सम्पदा अधिकार के विभिन्न आयामों की आवश्यकताओं के जागरूकता पर जोर दिया। दूसरे सत्र में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय हरियाणा के डा. राजीव कपूर ने पेटेंट आवेदन की प्रक्रिया को बताया। साथ ही उन्होंने पूर्वांचल क्षेत्र विशेषकर जौनपुर के प्रमुख उत्पादों के पेटेंट के माध्यम से पंजीकृत करके उसका व्यवसायिक फायदा आर्थिक रूप में किसानों को पहुंचाने का सुझाव दिया। तीसरे सत्र में केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के डा. सर्वेश कुमार ने जेनेटिक सम्वर्धित फसलों और आईपीआर से सम्बन्धित चुनौतियों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी जिज्ञासा का निराकरण किया। इस मौके पर आये अतिथियों का स्वागत डा. राजकुमार व डा. रामनरेश ने किया। कार्यक्रम का संचालन डा. नितेश जायसवाल ने किया। वेबिनार के संयोजक डा. मनीष गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान आईपीआर प्रकोष्ठ के सदस्य प्रो. राम नरायन, प्रो. रंजना प्रकाश, डा. मुराद अली, डा. सुनील कुमार, डा. पुनीत धवन, आशीष गुप्ता ने आनलाइन आभार व्यक्त किया।



Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments