Breaking News

कर्मचारियों के मसीहा बीएन सिंह के पदचिन्हों पर चलें साथीः राकेश श्रीवास्तव


जौनपुर। 18/05/20
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। बीएन सिंह पूर्व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की पुण्यतिथि पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के आवास पर हुआ जहां उन्होंने कहा कि स्व. सिंह ने राज्यकर्मियों को केन्द्र के समान डीए व केन्द्रीय कर्मचारियों के समान वेतनमान की समानता के लिये लम्बा संघर्ष कर समानता दिलवाया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारियों के साथ अखिल भारतीय स्तर पर कर्मचारी हितों के लिये वह संघर्ष किये जिसका ऋण कर्मचारी सदैव याद रखेगा। संरक्षक सीबी सिंह ने कर्मचारी हितों के लिये स्व.सिंह के संघर्षों को याद करते हुये डाक्टर व इंजीनियर की भांति तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दो प्रोन्नत वेतनमान दिलाने हेतु वर्ष 94-95 में किये गये 51 दिन के लम्बे संघर्ष को याद करते हुये वर्तमान सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना किया। जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने सभी को एकजुट होकर संघर्ष के लिये तैयार रहने का संकल्प लिया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ता, महंगाई राहत व समाप्त किये गये भत्तों को संघर्ष कर पुनः प्राप्त करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही इं. बेचन मिश्रा, राजेश यादव, शरद पटेल, सामिप्य द्विवेदी, संजय चौधरी, शिव कुमार यादव, देवी प्रसाद सिंह, संजय अस्थाना, शैलेश यादव, अनिल कुमार, मनोज राय, अमर बहादुर यादव, महेन्द्र फरिद्वार आदि ने अपना विचार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से व्यक्त किया। अन्त में सभाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने स्व. सिंह के पदचिन्हों पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील किया।

https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments