Breaking News

बाहर से आये लोगों की होम क्वारंटीन डीएम ने स्वयं देखा

                                          

जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

बाहर से आये लोगों की होम क्वारंटीन डीएम ने स्वयं देखा

जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने तहसील केराकत के ग्राम पंचायत तरियारी में बाहर से आये लोगों के होम क्वारेंटाइन में रहने की जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तरियारी, कस्तूरीपुर व सहुरा गांव में पहुंचकर बाहर से आये लोगों से मुलाकात किया जहां पर सभी लोग 21 दिन के क्वारेंटाइन में पाये गये। बाहर से आया कोई व्यक्ति इधर-उधर घूमता नहीं पाया गया। सभी लोग क्वारेंटाइन के नियमों को पालन करते पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी केराकत चन्द्र प्रकाश पाठक तथा क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव की प्रशंसा किया। साथ ही सभी से अपील किया कि जो भी लोग बाहर से आये हैं, वह 21 दिन क्वारेंटाइन में ही रहें। अगर किसी को खांसी, जुखाम, बुखार के लक्षण दिखे तो तत्काल सूचना दें जिससे उनका समय से उपचार कराया जा सके। खण्ड विकास अधिकारी केराकत रामदरश ने बताया कि स्थानीय क्षेत्र में लगभग 5500 लोग बाहर से आये हैं। ग्राम पंचायत तरियारी में बाहर से आये लोगों की संख्या 293 है।

https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments