Breaking News

जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो घायल



जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो घायल

जौनपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के बनगांव में मंगलवार को सुबह जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में जमीनी विवाद में पहले गाली-गलौज शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गयी। मारपीट में गंगा राम प्रजापति 32 वर्ष चन्दू 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी को छुट्टी दे दी। वहीं मामले की जानकारी होते ही पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।







https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020


Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments