Breaking News

सड़क दुर्घटना में दो घायल, हालत गम्भीर

सड़क दुर्घटना में दो घायल, हालत गम्भीर


जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की भिडं़त में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट निवासी 20 वर्षीय अंकित गुप्ता पुत्र बांके लाल शुक्रवार को शाहगंज से बाजार करके घर जा रहा था। वहीं खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद शफीक पुत्र अब्दुल हफीज अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने शाहगंज आ रहा था। रास्ते में सबरहद के समीप मजडीहा मोड़ पर दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख दोनों को जिला चिकित्सालय भेज दिया।

नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :


Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments