Breaking News

भाजपा के परिवार सम्पर्क अभियान का हुआ शुभारंभ


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


भाजपा के परिवार सम्पर्क अभियान का हुआ शुभारंभ
पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर किया परिवारों से सम्पर्क


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरूवार को परिवार सम्पर्क अभियान का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने नगर के रामाश्रय कालोनी से किया। साथ ही उन्होंने सैकड़ों परिवारों से सम्पर्क भी किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का पिछला कार्यकाल देश की अनेक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समर्पित रहा। 2019 में देश की जनता का आशीर्वाद देश के बड़े सपनों के लिये था। आशाओं-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए था और इस एक साल में लिए गए फैसले इन्हीं बड़े सपनों की उड़ान है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भारत की इस ऐतिहासिक यात्रा में देश के हर समाज, वर्ग, व्यक्ति ने बखूबी अपना दायित्व निभाया है। इस अवसर पर महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, अशोक मौर्य, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, इं. अमित श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, ब्रम्हेश शुक्ला, अंजू पाठक, किरण मिश्रा, रागिनी सिंह, आशीष जायसवाल, अरविंद सिंह, सुशील सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, अमूल्य श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments