Breaking News

दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

               असलहे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, चौथे ...                                  जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने बीती रात क्षेत्र के लमहन नाले के पास चेकिंग के दौरान दो चोरी की बाइकों के साथ तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात एबीएस चौकी प्रभारी सदानंद सिंह लमहन नाले पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर तीन किशोर आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने इन्हें काबू में किया तो यह किसी प्रकार के कागजात नहीं दिखला सके। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि दोनों बाइक चोरी की है। ऐसे में पुलिस ने बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही निवासी तीनों किशोर प्रशांत दुबे (17 वर्ष), अक्षय त्रिपाठी (17 वर्ष), विक्रम सिंह (16 वर्ष) को चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।



लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments