Breaking News

राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

                                  जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित नया जीवन दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में लद्दाख की गलवन घाटी में शहीद हुए देश के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राजेश ने कहा कि चीनी सैनिकों ने कायरता पूर्ण तरीके से भारत के 20 वीर सपूतों की हत्या कर दी। हम चाइना प्रोडक्ट्स को बहिष्कार करने के लिए हस्ताक्षर अभियान कर रहे हैं। अभियान के माध्यम से लोगों को चाइना प्रोडक्ट्स का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे। हम ऐसे राष्ट्र का प्रोडक्ट प्रयोग नहीं कर सकते हैं जो हमारे भारत देश का नुकसान करे और हमारे सैनिकों पर अवैध तरीके से आक्रमण करे। इस मौके पर अश्वनी निषाद, उदय कुमार सिंह, अर्पित पांडे, अतुल गुप्ता, अमित निगम, सौरभ सिंह विक्की आदि मौजूद रहे।


लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments