Breaking News

जागरूकता हेतु घर–घर पहुँचेंगे


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

जागरूकता हेतु घर–घर पहुँचेंगे 

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जफराबाद विधानसभा अंतर्गत सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी विधानसभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का आह्वान नामक पत्रक सभी विधानसभा में प्रत्येक घर तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने लिए पदाधिकारियों ने संकल्प लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान, कामगार, श्रमिक और नौजवान परेशान हैं। किसानों को राहत देने की जगह कर्ज पर जीने की सलाह दी जा रही है। जिला सचिव नंदलाल यादव ने कहा कि भाजपा किसानों को बड़े-बड़े वादे एवं झूठा सपना दिखाकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। इस मौके पर डा. अवधनाथ पाल, सपा नेता दिनेश यादव आर्मी, प्रधान अनिल यादव, कन्हैया लाल, अरविन्द मौर्या, रवि यादव, लकी त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, राजनाथ यादव, रत्नाकर चौबे, पप्पू रघुवंशी, इंदु प्रकाश सिंह, जियाराम यादव, पंकज यादव, डा. सरफराज खान, राजेंद्र यादव (टाइगर), रवि रांझा, शिवसंत यादव आदि मौजूद रहे।


लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments