व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष राधेरमण का किया सम्मान
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष राधेरमण का किया सम्मान
जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल का नईगंज स्थित हरीश प्रसाद गुप्ता के आवास पर व्यापारियों ने स्वागत अभिनंदन किया। व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष को बुकें भेंट कर सम्मान दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था में हमारे व्यापारी का महत्वपूर्ण योगदान हैं। हम व्यापारियों को सरकार पूरा सहयोग और सुरक्षा नहीं देती है। हम सभी को एकजुट होकर सरकार को अपनी शक्ति का एहसास कराने का समय आ गया है। उत्तर प्रदेश और केंद्र में इस समय भाजपा की सरकार है, हमारा अधिकतर व्यापारी हमेशा ही भाजपा का समर्थन करता रहा है। व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष एवं युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरी ने पूरे जिले में व्यापारियों को एकजुट रहने एवं संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। मिठाई लाल गुप्ता ने कहा कि नईगंज के सभी व्यापारी जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल में अपनी संपूर्ण विश्वास प्रकट करते हैं। शंभूनाथ गुप्ता और सुरेश कुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अजय देवा, राहुल अग्रहरि, दिलीप सेठ, राकेश अग्रहरी, रोशन गुप्ता, विकास अग्रहरी, आशु गुप्ता रिंकू, मनोज कुमार श्रीवास्तव हरि ओम, आनंद अग्रहरि, डब्लू गुप्ता, राकेश अग्रहरी, धर्मेंद्र कुमार, विशाल अग्रहरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बेटी रक्षा दल के अध्यक्ष डीके अग्रवाल ने किया। आभार हरीश कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।
https://twitter.com/niraj_patrakar
Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट
No comments